छत्तीसगढ़

पार्षद व वार्डनागरिको की मांग पर सड़क सीमेंटीकरण कार्यो से लोगो आवागमन में इसका लाभ मिलेगा

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के वार्ड 59 के साकेत कालोनी के दो जगहों में 10 लाख एवं नरसिंह विहार कालोनी सड़क क्रमांक एक में 7 लाख महापौर निधि से कुल 17 लाख की लागत से सड़क सीमेंटीकरण विकास कार्य के लिए विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने  पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा,वार्ड पार्षद शिवेंद्र परिहार,लोककर्म प्रभारी अब्दुल गनी, संजय कोहले,दीपक साहू,जयश्री जोशी,अरुण सिंह,प्रकाश गीते,निखिल खिचड़िया,कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे,प्रभारी कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा,पंकज साहू एवं क्षेत्र के नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। वार्ड 59 साकेत कालोनी व नरसिंह विहार कालोनी के अलग अलग स्थानों पर सीमेंटीकरण कार्य किए जाएंगे।

दुर्ग निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 59 में 17 लाख की लागत से विकास कार्यों का विधायक व महापौर ने भूमिपूजन किया। उन्होंने उपस्थित जनों को बताया कि दुर्ग निगम क्षेत्रांतर्गत शहर में सीमेंटीकरण व अन्य निर्माण किया जा रहा है भूमिपूजन जिसका कार्य जल्द ही इसका शुभारंभ होने से जनता को इसका लाभ मिलेगा। विधायक व महापौर ने पार्षद व नागरिको की उपस्थिति में हुए भूमिपूजन के तहत वार्ड 59 क्षेत्र के तीन सड़कों पर सीमेंटीमकरण किया जाएगा,

इससे लोगों को आवागमन की सहूलियत होने के साथ ही सड़कों पर छोटे मोटे गड्ढों से राहत तथा बारिश के सीजन में कीचड़ से होने वाली परेशानियों से भी निजात मिलेगी। साकेत कालोनी के दो स्थानों में व नरसिंह विहार कॉलोनी के एक स्थान में वार्ड 59 में वृहद स्तर पर सड़कों का सीमेंटीकरण होने से वार्ड की सुंदरता भी बढ़ेगी।महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड के नागरिकों को विकास कार्य की सौगात दी।कार्यक्रम में मौजूद सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे,पार्षद शिवेंद्र परिहार व वार्डनागरिको की मांग पर सड़क सीमेंटीकरण कार्यो से लोगो आवागमन में इसका लाभ मिलेगा साथ ही क्षेत्र के पार्षद व नागरिकों ने भूमिपूजन के दौरान विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल का किया आभार किया

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button