
भिलाई में गांजा तस्करी करते 02 आरोपी गिरफ्तार ▪️ तिरंगा चौक, छावनी के पास गांजा बिक्री करते पकड़े गए आरोपी ▪️ 01 किलो 530 ग्राम गांजा जप्त
By Dinesh chourasiya
भिलाई में थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छावनी बस्ती क्षेत्र में दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा तिरंगा चौक, छावनी के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर दोनों संदेही भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ा गया।







पूछताछ पर आरोपियों द्वारा अपना नाम कल्याण वर्मा एवं लोकेश उईके बताया गया। आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से 01 किलो 530 ग्राम गांजा, नगद राशि एवं मोबाइल फोन जप्त किया गया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 80,000 रुपये है।
मामले में अपराध क्रमांक 70/2026 धारा 20(ख), 27(क), 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है। विवेचना जारी है।
घटनास्थल :
तिरंगा चौक, छावनी, जामुल, जिला दुर्ग




आरोपी का विवरण :
1. कल्याण वर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी छावनी बस्ती, जामुल
2. लोकेश उईके, उम्र 19 वर्ष, निवासी आदिवासी नगर, छावनी, जामुल
जप्त सामग्री :
▪️ 01 किलो 530 ग्राम गांजा
▪️ नगद राशि
▪️ मोबाइल फोन
(कुल अनुमानित कीमत लगभग 80,000 रुपये)




