Uncategorized

दुर्ग भिलाई में दिपावाली त्यौहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान . त्यौहार में उपद्रव करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही . 34 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।

By Dinesh chourasiya

 

.

.

दिपावाली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए असामाजिक तत्वों एवं गुंडा एवं निगरानी बदमाशो के द्वारा लड़ाई झगड़ा एवं नशा कर शांति भंग किए जाने के अंदेशा पर असामाजिक तत्वों के ऊपर नियंत्रण हेतु दुर्ग पुलिस के द्वारा शांति भंग करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया| अभियान के तहत 552 गुंडा एवं निगरानी बदमाशो को चेक कर समझाईश दिया गया| तथा विभिन्न थाना क्षेत्र में त्यौहार में उपद्रव करने वालों एवं पूर्व में उपद्रव करने वालो को त्यौहार के मद्देनजर समझाने का प्रयास किया, जो पुलिस की व अन्य किसी व्यक्ति की बातो को न समझते हुए समझाने पर मानने को तैयार नही थे स्थिति को देखते हुये संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल आशंका पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत थाना पुलगांव में 15 असामाजिक तत्वों, एवं चौकी नगपुरा में 05 असामाजिक तत्वों, चौकी जेवरा सिरसा में 04, चौकी अंजोरा में 08 थाना छावनी में 01 एवं थाना वैशालीनगर में 01 असामाजिक तत्व के विरूद्ध ईस्तगाशा तैयार किया गया। जिसे प्रतिबंधित करने हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।*

Related Articles

Back to top button