Uncategorized

CG में दिवाली के दूसरे दिन पति-पत्नी का मर्डर:आंगन में मिली लाश; लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मारने की आशंका, शरीर में चोट के कई निशान

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दिवाली के दूसरे दिन डबल मर्डर हुआ है। 21 अक्टूबर की रात गांव कपाटडेरा में पति-पत्नी की लाश घर के बाहर आंगन पर मिली। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, खून से सने शव पर मारपीट के निशान मिले है। किसी ने डंडे से पीट-पीटकर दोनों को मौत के घाट उतारा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

आंगन में पड़ी मिली दोनों की लाश मृतकों की पहचान गुरुवार सिंह राठिया (35 साल) और उसकी पत्नी मनीता राठिया (30 साल) के रूप में हुई है। जो ग्राम भेंड्रा के आश्रित गांव कपाटडेरा के रहने वाले है। बुधवार सुबह दोनों की खून से सने लाश को परिवार वालों ने देखा तो गांव के कोटवार को सूचना दी।

इसके बाद कोटवार ने घटना की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी। ऐसे में थाना प्रभारी गौरव कुमार समेत पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और मामले में जांच शुरू कर दी। जहां प्रारंभिक जांच में मामला हत्या से जुड़ा मिला।

घर के आंगन में पति-पत्नी की लाश पड़ी मिली।

फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी

सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम जांच कर रही है। वहीं पुलिस परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बच्चे हैं। फिलहाल हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस आगे की जांच में जूटी हुई है।

रुपए के लेनदेन में हत्या का शक

रुपए लेनदेन के विवाद में हत्या का शक है। कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी परिवार के ही सदस्य हो सकते हैं। एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। अभी पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button