एसपी-कलेक्टर आवास से 100 मीटर दूरी पर चोरी का प्रयास कॉलोनी में हथियारबंद बदमाशों ने की खिड़की तोड़कर घुसने की कोशिश,घटना CCTV में कैद
By Dinesh chourasiya
राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्बन रेनिसिएंस सोसाइटी में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात चोरी का प्रयास किया गया। यह कॉलोनी एसपी और कलेक्टर निवास से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। रात करीब 2:30 बजे पांच हथियारबंद बदमाश दीवार फांदकर कॉलोनी में घुसे।
बदमाशों ने निवासी बीनू बग्गा के घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। हालांकि, मकान मालिक की जागने और शोर मचाने पर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।







सोसाइटी के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह चौथी बार चोरी की घटना है। अब तक किसी भी मामले में चोरों को पकड़ा नहीं जा सका है। कॉलोनीवासी दहशत में हैं। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं, डर में जी रहे हैं निवासी
सोसाइटी के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह चोरी की चौथी घटना है, लेकिन अब तक किसी भी मामले में पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पाई है। कॉलोनी में रहने वाले लोग खासकर महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और दहशत के माहौल में जी रहे हैं।




कॉलोनीवासियों ने की चोरों को पकड़ने की मांग
कॉलोनीवासियों ने पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग से चोरों को पकड़ने की मांग की है। बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू का कहना है कि अर्बन रेनिसिएंस सोसाइटी में चोरी का प्रयास किया गया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
पाताल भैरवी मंदिर के पीछे स्थित इस कॉलोनी में बदमाश दीवार फांदकर घुसे थे। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि पुलिस किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है।

दूसरे प्रदेश के हो सकते हैं चोर
सोसाइटी में हुई चोरी की कोशिश में बदमाशों द्वारा गार्ड को जान से मारने की धमकी दिए जाने की जानकारी सामने आई है। गार्ड के अनुसार, बदमाशों की भाषा और बोलचाल से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि वे दूसरे राज्य के हो सकते हैं। बसंतपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा रात्रि गश्त की भी पोल खोल दिख रही है। आए दिन शहर में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं।




