
Uncategorized
आज छत्तीसगढ़ दौरे पर PM मोदी..बिलासपुर में सभा:सोशल मीडिया पर लिखा-प्रगति को मिलेगा बिग बूस्ट; 2 लाख की भीड़ जुट सकती है
By Dinesh chourasiya
PM नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। करीब 3 बजे वे बिलासपुर आएंगे। पहले उनका कार्यक्रम रायपुर से बिलासपुर जाने का था, लेकिन इसमें बदलाव की खबर है। अब PM सीधे बिलासपुर जाएंगे। सोशल मीडिया पर मोदी ने पोस्ट कर लिखा कि, छत्तीसगढ़ की प्रगति को बिग बूस्ट मिलेगा।
यहां प्रधानमंत्री 33 हजार 700 करोड़ के प्रोजेक्ट का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इनमें बिजली, तेल, गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा 540KM की पेट्रोल-डीजल पाइप लाइन प्रोजेक्ट भी लॉन्च करेंगे।











