Uncategorized

दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, कई दबे:इनमें ज्यादातर दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र; ग्राउंड फ्लोर पर दुकान राहत बचाव कार्य जारी

By Dinesh chourasiya

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला इमारत गिर गई। बिल्डिंग में पीजी में छात्र रहते थे। कई लोग मलबे में दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 3 का रेस्क्यू कर लिया गया है।

हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि मलबे में कितने बच्चे फंसे हैं। आसपास की दूसरी बिल्डिंग को भी सुरक्षा के लिए खाली करा लिया गया है।

घटना दोपहर 1:30 बजे की है। स्थानीय लोग हथौड़े से मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं। मलबे में कुछ गाड़ियां भी दब गईं हैं।

बिल्डिंग गिरने के बाद स्थानीय तुरंत मौके पर पहुंचे। कुछ हथौड़े से मलबा हटाने लगे।
मलबे में कुछ गाड़ियां भी दबी हैं। गाड़ियों को किनारे करके रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच रही है।
बिल्डिंग का पूरा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है।
बिल्डिंग गिरने से नीचे खड़ी गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आ गईं।

चश्मदीद बोला- पीजी के कमरे में कई छात्र थे, सभी फंसे

एक चश्मदीद ने कहा- गिरी हुई इमारत का नाम ‘हॉस्टल डेज’ है। इसके ठीक बगल में एक और इमारत भी गिर गई है। ‘हॉस्टल डेज’ सिर्फ लड़कों के लिए बना PG था और यह पांच मंजिला इमारत थी। बगल वाली इमारत भी गिर गई। जो भी छात्र अपने कमरों में थे, वे मलबे में फंस गए। कितने छात्र फंसे हैं, इसकी सही संख्या रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड देखने के बाद ही पता चलेगी। इमारत गिरने के बाद से करीब 15-20 मिनट से फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें काम कर रही हैं और लोगों को बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रही हैं। कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। बचावकर्मी काफी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button