Uncategorized

मुख्तार अंसारी के शूटर को STF ने मार गिराया:एनकाउंटर में 25 राउंड फायरिंग, DSP शाही को भी गोली लगी; झारखंड में छिपा था शूटर 

By Dinesh chourasiya

यूपी STF ने मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अनुज कनौजिया को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। ADG अमिताभ यश ने बताया कि शनिवार रात STF और झारखंड पुलिस ने सूचना के आधार पर अनुज कनौजिया को जमशेदपुर में पकड़ने पहुंची।

पुलिस टीम पर अनुज ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में टीम ने भी क्रॉस फायरिंग की। इसमें अनुज कनौजिया को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मुठभेड़ के दौरान अनुज ने बम भी फेंके, लेकिन बम नहीं फटा। दोनों ओर से 25 राउंड से अधिक गोलियां चलीं। इसमें STF के डीएसपी धर्मेश कुमार शाही घायल हो गए। उनके बाएं कंधे पर गोली लगी है। उन्हें जमशेदपुर TMH में भर्ती कराया गया।

36 साल के अनुज पर दो दिन पहले ही मऊ पुलिस ने 2.50 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। उसने 4 मर्डर किए थे। उस पर हत्या, लूट समेत 23 मुकदमे दर्ज थे।

एनकाउंटर से जुड़ी 4 तस्वीरें-

STF पर अनुज ने बम भी फेंके। दो बम बरामद हुए हैं।
DSP डीके शाही को अस्पताल ले जाते पुलिसवाले।
अनुज के पास से STF ने दो पिस्टल बरामद की।
एनकाउंटर में STF की गोली लगने के बाद घर के बाहर घायल पड़ा अनुज कन्नौजिया।

बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था अनुज कनौजिया यूपी एसटीएफ को दो दिन पहले सूचना मिली थी कि अनुज जमशेदपुर में छिपा है। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा है। इसके बाद यूपी एसटीएफ ने झारखंड पुलिस से संपर्क किया।

शनिवार रात 10:30 बजे पुलिस ने जमशेदपुर में छोटा गोविंदपुर इलाके में स्थित अनुज के ठिकाने को घेर लिया। खुद को घिरता देख घर से ही उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मारा गया। अनुज को उसके साले ने पनाह दी थी। घर में उसने अपना ऑफिस भी बना रखा था।

मुख्तार की बरसी के दूसरे दिन ढेर हुआ अनुज अनुज मुख्तार अंसारी की बरसी के ठीक दूसरे दिन मारा गया। पिछले साल 28 मार्च को बांदा जेल में मुख्तार अंसारी की मौत हुई थी। शुक्रवार को ही मुख्तार की पहली बरसी थी। मुख्तार अंसारी गैंग अनुज का इस्तेमाल जमीन पर कब्जा कराने, सरकारी ठेकों में दखल के लिए करता था। अनुज गैंग का शॉर्प शूटर था, वह दोनों हाथों में पिस्टल लेकर एक साथ फायर कर सकता था।

पिता बोले- बेटा मुख्तार का शूटर नहीं था, पुलिस ने हत्या की

पुलिस कह रही है कि वह मुख्तार का शार्प शूटर था। यह भी झूठ है। उसने मुख्तार के साथ काम करने से मना कर दिया था। इसलिए मुख्तार खुद मेरे बेटे की हत्या करवाना चाहता था। अनुज अपराध की दुनियां के पहले ही छोड़ चुका था। वह बिजनेस शुरू करना चाहता था, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं होने दिया। अनुज पर कई फर्जी मुकदमे लगाते गए। एनकाउंटर के डर से ही भागा-भागा फिर रहा था। आखिरकार पुलिस ने उसको मार ही डाला।

Related Articles

Back to top button