दुर्ग के धमधा से दो गौ तस्कर दबोचे गए सागर मध्यप्रदेश स्थित कत्लखाने ले जाए जा रहे थे आइसर वाहन से 03 नग पड़वा 12 नग भैंस बरामद
By Dinesh chourasiya








दिनांक 05.09.2026 को मुखबिर एवं गौसेवक के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि धमधा की ओर एक आइसर वाहन में मवेशियों को अवैध रूप से बिना पर्याप्त चारा-पानी के ठूंस-ठूंसकर भरकर कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना धमधा पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड, धमधा स्थित साहू होटल के सामने घेराबंदी की गई।
इसी दौरान आइसर वाहन क्रमांक UP 83 ET 3857 मौके पर पहुंचा। पुलिस एवं गौसेवकों द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर वाहन चालक द्वारा वाहन को आगे ले जाने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। मौके पर गौसेवकों द्वारा वाहन चालक से विवाद एवं चक्काजाम की स्थिति निर्मित होने पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात सुचारू कराया गया।
वाहन की जांच करने पर उसके पीछे डाला में हरे रंग की तिरपाल से ढककर मवेशियों को रखा गया था। वाहन के अंदर 03 नग पड़वा एवं 12 नग काले रंग की भैंस, कुल 15 नग मवेशी पाए गए। मवेशियों को पर्याप्त चारा-पानी के बिना क्रूरतापूर्वक परिवहन किया जा रहा था।




पूछताछ में वाहन चालक शिवशंकर उम्र 35 वर्ष एवं उसके साथी परविंद कुमार उम्र 42 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम खेरिया सिकमी गोहाना, थाना फरिहा, जिला फिरोजाबाद, उत्तरप्रदेश द्वारा मवेशियों को नंदिनी क्षेत्र से सागर, मध्यप्रदेश स्थित कत्लखाने ले जाना बताया गया।
मामले में थाना धमधा में संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को दिनांक 05.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जप्त मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उनके सुरक्षित रख-रखाव हेतु आवश्यक कार्रवाई के लिए पशु चिकित्सालय, धमधा भेजा गया है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है।
आरोपी का नाम
1. शिवशंकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खेरिया सिकमी गोहाना, थाना फरिहा, जिला फिरोजाबाद, उत्तरप्रदेश।
2. परविंद कुमार, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम खेरिया सिकमी गोहाना, थाना फरिहा, जिला फिरोजाबाद, उत्तरप्रदेश।
1. आइसर वाहन क्रमांक UP 83 ET 3857, अनुमानित कीमत ₹21,90,000।
2. 03 नग पड़वा एवं 12 नग भैंस, कुल 15 नग मवेशी।





