Uncategorized

पंजाब CM के दिल्ली आवास पर चुनाव आयोग की रेड:अंदर जाने से रोका गया; रिटर्निंग अफसर बोले- cVIGIL ऐप पर पैसे बांटने की शिकायत मिली

By Dinesh chourasiya

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थित घर कपूरथला हाउस पर गुरुवार को चुनाव आयोग की टीम तलाशी लेने पहुंची है। कपूरथला हाउस के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं। टीम को फिलहाल अंदर जाने से रोक दिया गया है।

मान के घर पहुंचे रिटर्निंग ऑफिसर ओपी पांडे ने कहा, ‘हमें पैसे बांटने की शिकायत मिली है। हमें 100 मिनट में शिकायत का निपटारा करना है। हमारी फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम (FST) यहां आई थी, जिसे अंदर नहीं जाने दिया गया। मैं उनसे अनुरोध करने आया हूं कि हमें एक कैमरापर्सन के साथ अंदर जाने दिया जाए। पैसे बांटने की शिकायत cVIGIL ऐप पर मिली थी।’

रेड पर AAP ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- हार सामने देख, कांप उठी भाजपा। भाजपा की दिल्ली पुलिस पंजाब के CM भगवंत मानजी के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुंच गई है। भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चादर बांट रहे हैं, मगर पुलिस और चुनाव आयोग की आंखों पर तो भाजपाई पट्टी बंधी है।

AAP ने एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया- बिजवासन सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत अपने चुनाव ऑफिस में लोगों को पैसे बांट रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार के कार्यालय में खुलेआम लाखों रुपए वोट खरीदने के लिये गिने जा रहे हैं। पुलिस और चुनाव आयोग में हिम्मत है तो गृह मंत्री अमित शाह के घर पर रेड करें।

Related Articles

Back to top button