छत्तीसगढ़

भिलाई से निकला पिकअप वाहन पपीता भरकर कोरबा में अनियंत्रित होकर पलटी  एक भाई की मौत, दूसरा फरार ,, दोनों भाई भिलाई निवासी  

By Dinesh chourasiya

कोरबा। CG  : जिले में तेज रफ्तार से मौत का सिलसिला लगातार जारी है। एक और हादसा मदनपुर बछेरा घाट से सामने आ रहा है, यहाँ एक तेज रफ्तार लोडेड पिकअप अनियंत्रित होकर गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में दो भाई सवार थे। जिसमे छोटे भाई की मौत हो गई। वहीं मौके से बड़ा भाई अपने छोटे भाई का शव छोड़कर भाग गया है। ये घटना मोरगा थाना क्षेत्र की है।

 

 

जानकारी के अनुसार, घटना कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे में मदनपुर बछेरा घाट में हुई है, पपीता लोड पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में चालक भिलाई निवासी मोहन डहरिया बाल-बाल बचा। वहीं उसके छोटे भाई सन्नी डहरिया की मौत हो गई है। घटना के बाद भाई के शव को छोड़कर चालक बड़ा भाई मौके से भाग निकला। बताया जा रहा है कि भिलाई से पपीता लेकर पटना जाते समय यह हादसा हुआ है। फिलहाल इस मामले में मोरगा पुलिस जांच कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button