
CRIME
सेक्स रैकेट के खिलाफ पुलिस का सबसे बड़ा एक्शन, स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान पकड़ाए 100 से अधिक युवक और युवतियाँ
By Dinesh chourasiya
इसी मुहिम के अंतर्गत लिंक रोड थाना क्षेत्र के एक चर्चित पेसिफिक मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर बुधवार को पुलिस ने छापा मारा. छापेमारी में 100 से अधिक युवक और युवतियों को पकड़ा गया. मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद महाराजपुर स्थित पैसेफिक मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. पुलिस को भनक लगने के बाद बुधवार को लिंक रोड थाना पुलिस की टीम सहित ट्रांस हिंडन डीसीपी विवेक चंद्र यादव की स्पेशल टीम ने छापेमारी की। इस दौरान कुल 69 युवतियां और 39 युवकों को पकड़ा गया।




पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के अनुसार संयुक्त ट्रांस हिंडन डीसीपी विवेक यादव के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई. सभी लोगों को लिंक रोड थाने में लाया गया. पुलिस सभी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।














