
रात को घूम घूम के घरों में चोरी करने वाला आरोपी छावनी थाना पुलिस की गिरफ्त में
- भिलाई
थाना छावनी क्षेत्र में नकबजनी के मामले का खुलासा।
01 आरोपी गिरफ्तार।
एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग व थाना छावनी की संयुक्त कार्यवाही।
दिनांक 05.03.2023 को प्रार्थी हरेराम ठाकुर निवासी शर्मा कालोनी दुर्गा मंदिर के पीछे ने थाना छावनी में लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि मैं दिनांक 05.03.2023 की रात्रि अपने घर पर अपना फोन सोने से पहले अपने पास रखकर सोया सुबह उठने पर उसका की पेड मोबाईल एवं उसके बेटे का एड्रायड मोबाईल व पैंट में रखे 2000 नगदी रकम कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर चला गया कि प्रार्थी की रिपोट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 95/2023 धारा 457, 380 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार दिनांक 23-24.02.2023 की दरमियानी रात्रि को प्रार्थी श्रीमती रेखा निषाद पति सचिन निषाद निवासी संतोषी पारा चौहान आटा चक्की के पास अपने घर में सो रहे थे तभी किसी अज्ञात चोर द्वारा घर में रखे सोने चांदी के आभूषण एवं एड्रायड मोबाईल चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 127/2023 धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ.अभिषेक पल्लव (भा.पु.़से.) के द्वारा नकबजनी के मामलें में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की शीघ्र पतासाजी एवं माल बरामदगी हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री संजय ध्रुव (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) श्री आषीष बंछोर (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (सायबर) प्रभात कुमार (भापुसे), उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री राजीव शर्मा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी छावनी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू एवं थाना पुरानी भिलाई की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
टीम द्वारा संदेहियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। चोरी के आदतन अपराधियों पर भी निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि लीलाधर उर्फ दीपक निर्मलकर अपने पास चोरी किया हुआ विवो कंपनी का मोबाईल रखा है जिसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाष कर रहा है कि सूचना की तस्दीक करते हुए लीलाधर निर्मलकर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में लीलाधर उर्फ दीपक निर्मलकर से तथ्यनात्मक पूछताछ करने पर छावनी क्षेत्र के दो घरों पृथक-पृथक क्रमषः शर्मा कालोनी दुर्गा मंदिर के पीछे एवं संतोषी पारा चौहान आटा चक्की के पास नकबजनी की घटनाओं को करना स्वीकर किया। आरोपी की निशानदेही पर 02 नग एंड्रायड वीवो कंपनी की मोबाईल, 01 नग की पेड मोबाईल, 03 नग सोने के मंगलसूत्र लॉकेट, 01 नग सोने का टॉप्स, 01 नग नाक की पुल्ली एवं 05 जोड़ी चांदी की बिछिया जुमला कीमती 70,000/- बरामद किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना छावनी से की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना छावनी से सउनि अषोक यादव, प्र.आर.मुरली कष्यप, एवं एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से प्र.आरक्षक सत्येन्द्र मढ़रिया, आरक्षक अरविन्द मिश्रा, भावेश पटेल, नितिन सिंह, राकेष अन्ना, डी प्रकाष की उल्लेखनीय भूमिका रही।
नाम गिरफ्तार आरोपी:-
01.लीलाधर उर्फ दीपक निर्मलकर पिता मुन्ना लाल निर्मलकर उम्र 18 साल निवासी मिलन चौक चन्द्रभूषण आटा चक्की के पास कैम्प 02 भिलाई।














