छत्तीसगढ़

बदला शराब दुकानों का टाइम टेबल, अब सुबह 9 बजे से खुलेंगी दुकानें

कोंडागांव। कोंडागांव में शराब की दुकानों के खुलने और बंद होने का समय बदल गया है। अब सुबह 9 बजे शहर के अंदर की तमाम शराब दुकानें खुलेंगी। जिले के कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ के जारी प्रावधानुसार जिले में कानून व्यवस्था की दृष्टि से मदिरा दुकानों के संचालन हेतु समय निर्धारित किया गया है।

जिसके तहत जिले की शराब दुकानें अब प्रातः 9.00 बजे खुलने सहित रात्रि 10.00 बजे बंद होंगी। उक्त नियत समयावधि के अनुरूप शराब दुकानों के संचालन सुनिश्चित किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button