छत्तीसगढ़

CG में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कैबिनेट मंत्रियों के साथ, प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए हुए अयोध्या रवाना…..

By Dinesh chourasiya

रायपुर – राम काज कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम, राम काज और राम भक्ति की इसी गहरी भावना के साथ ननिहाल का स्नेह और भक्ति लेकर अयोध्या धाम में भांचा राम के दर्शन के लिए निकले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनके कैबिनेट के सहयोगी, कहा – प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रभु से करेंगे कामना, प्रभु श्री राम के लिए उपहार स्वरूप ले जा रहे माता शबरी के पवित्र धाम शिवरीनारायण के मीठे बेर और पानी, प्रभु को विष्णु भोग चावल, सीताफल और मिष्ठान्न के लिए अईरसाऔर करी लड्डू का लगाएंगे भोग, प्रभु की वस्त्र सज्जा के लिए स्थानीय कोसे से बने वस्त्र भी

मुख्यमंत्री ने जो उपहार की थाली तैयार की है उसे गौर करें तो पाएंगे कि इसके सभी पदार्थ राम कथा से संबंधित ही है चाहे विष्णु भोग हो चाहे सीताफल हो, सबसे प्रभु के छत्तीसगढ़ प्रवास का दिव्य स्मरण होता है।

 

 

Related Articles

Back to top button