भिलाई में कॉलेज छात्रा से ऑटो में छेड़छाड़ : लड़की के बगल में बैठा आरोपी कर रहा था बैड टच, बोला- जिसे बताना है बता दो फिर बिना देर किए पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया
By Dinesh chourasiya

भिलाई में एक कॉलेज छात्रा से ऑटो में छेड़छाड़ की वारदात हुई है। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने FIR के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अशोक सोनी (40) है, जो अहमद नगर बड़ी मस्जिद के पीछे रहता है।
भिलाई नगर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि बीएससी सेकंड इयर की स्टूडेंट ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि 12 जुलाई को वह कॉलेज से जल्दी अपने घर के लिए नकल गई थी। इसलिए उसने ऑटो किया और उस पर बैठ गई। उसने देखा कि ऑटो में पहले से एक व्यक्ति बैठा हुआ है।







दोपहर 1.45 बजे के करीब वो जैसे ही ऑटो ग्लोब चौक के पास पहुंचा। युवक उसके बगल से चिपक कर बैठ गया। इसके बाद वो अपने हाथों से छात्रा को बैड टच करने लगा। छात्रा के विरोध करने पर भी जब वह नहीं माना तो वो वहां उतर गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
छात्रा ने बताया कि वह अपने स्पोर्ट्स टीचर को फोन करके बुलाया। ऑटो वाले को ग्लोब चौक के पास ही उतारने के लिए कहा। जब ऑटो वाले ने ग्लोब चौक के पास उतारा तो छेड़खानी करने वाला युवक भी वहीं उतरने लगा।




इस दौरान उसके साथ एक और आदमी ऑटो पर बैठा था, वह हंस रहा था, तभी वहां लड़की का स्पोर्ट्स टीचर आ गया। उसके सामने भी आदमी ने उसे टच किया। आरोपी ने कहा कि उसका नाम अशोक सोनी है, वह अहमद नगर कैंप 2 में रहता है, जिससे जो बताना है बता दो। आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।







