
रायपुर में NEET परीक्षा विवाद…टॉर्च लेकर निकले युवा कांग्रेस कार्यकर्ता:रायपुर निगम गार्डन से बीजेपी कार्यालय तक मार्च; पूर्व सीएम ने कहा- TET भी रद्द हो
By Dinesh chourasiya
नीट परीक्षा में गड़बड़ी का विवाद दिल्ली से लेकर रायपुर तक जारी है। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने मंगलवार शाम को रायपुर में टॉर्च लेकर प्रदर्शन किया। निगम गार्डन से बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर की ओर निकले। NSUI-यूथ कांग्रेस लगातार परीक्षा में घोटाले का आरोप लगाकर इसे रद्द करने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रही है।
युवा कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि, नीट घोटाले में दोषियों को ढूंढने के लिए टॉर्च रैली निकाली गई है। इस बीच भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ TET एग्जाम को भी रद्द करने की मांग की है। 23 जून को हुई परीक्षा के प्रश्न-पत्र में गड़बड़ी हुई थी







छात्रों के भविष्य से खिलवाड़
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, अभी पूरे देश में नीट और यूजीसी नेट की चर्चा हो रही है। बहुत सी गड़बड़ी हैं, लेकिन बड़ी बात यह है कि हरियाणा के झज्जर में 67 बच्चों ने पूरे मार्क्स प्राप्त किए है। छत्तीसगढ़ में TET की परीक्षा में गड़बड़ी हुई हम इस पर बोनस नहीं दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को भी चिट्ठी लिखी है।
भूपेश बघेल ने बताया कि, परीक्षा केंद्र में पहुंचे अभ्यर्थियों का कहना है कि भखारा में देरी से उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पात्र बांटे गए। यही नहीं 400 छात्रों के लिए केवल 160 ओएमआर सीट थी। डेढ़ घंटे की देरी से इन अभ्यर्थियों को ओएमआर सीट थी गई।




प्रश्न-पत्र में गड़बड़ी भी थी
TET (Teacher Eligibility Test) की द्वितीय पाली में यह तकनीकी त्रुटि मिली है। इसके कारण परीक्षार्थियों को परेशान होना पड़ा। दरअसल, प्रश्न-पत्र के हिंदी भाग में कुछ सवाल सही क्रम में नहीं थे। गद्यांश पढ़ने के बाद जवाब देने थे लेकिन उससे जुड़े सवाल गद्यांश से एक पेज पहले ही पूछ लिए गए। इससे कुछ परीक्षार्थी गद्यांश पढ़े बिना ही सवाल को अटैम्प्ट कर गए।







