छत्तीसगढ़

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में 13 दिनों से पति की तलाश में भटक रही पत्नी पुलिस से लगाई गुहार दोस्तों ने कहा इतवारी रेलवे स्टेशन से गायब हुआ फिर नहीं मिला छावनी थाना पुलिस कर रही है पति की तलाश

By Dinesh chourasiya

हरीश ठाकुर, लापता युवक - Dainik Bhaskar

भिलाई में एक महिला पिछले 13 दिनों से अपने पति की तलाश में भटक रही है। उसका पति हरीश ठाकुर (38 साल) शिक्षा विभाग दुर्ग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। वह अपने दोस्तों के साथ नागपुर के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में उन्हें बिना बताए कहीं चला गया। उसके बाद से उसका फोन भी बंद आ रहा है। छावनी पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।

छावनी पुलिस के मुताबिक धनेश्वरी ठाकुर नाम की महिला ने थाने में अपने पति की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वो भिलाई कैंप एक जागृति चौक में रहती है। उसके पति हरीश ठाकुर शिक्षा विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्य करते हैं। उनके ससुर भारत लाल ठाकुर और परिवार के सभी लोग उनके साथ रहते हैं।

धनेश्वरी ने बताया कि 1 जून को उनका पति हरीश रोज की तरह ऑफिस जाने के लिए निकला था। उसके बाद वो रात तक घर नहीं लौटा। रात में पिता ने उसे फोन लगाया तो उसने बताया कि मैं अस्पताल में हूं लेकिन उसने यह जानकारी नहीं दी कि वह किस अस्पताल में है। 2 जून की सुबह फिर धनेश्वरी ने हरीश को काफी फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके कुछ देर बाद हरीश के दोस्त द्वारा फोन आया। फोन में हरीश बोल रहा था। उसने बताया कि वो नागपुर आया है और मेट्रो में घूम रहा है।

छावनी थाने में दिया गया आवेदन

हरीश ने बताया कि उसके साथ उसने दोस्त भी हैं। परिजनों ने बताया कि वो अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ नागपुर रवाना हुआ था। 2 जून की रात से हरीश का फोन बंद आने लगा। साथ ही अगले दिन हरीश ठाकुर के साथ नागपुर गया उसका दोस्त भी वापस भिलाई आ गया। परिजनों ने जब पूछा की हरीश कहां है तो उन्होंने कहा कि वो इतवारी रेलवे स्टेशन में सोया था। इसी दौरान हरीश कहीं गायब हो गया था। उसे काफी खोजने की कोशिश की गई पर वह नहीं मिला।

छावनी पुलिस कर रही जांच

इस पूरे मामले में परिजनों ने छावनी थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। 13 दिनों से अपने बेटे को खोजने वाले पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पत्नी ने भी थाना प्रभारी से कहा है कि वो उसके पति का पता लगाएं। इसके बाद छावनी पुलिस ने टीम गठित कर हरीश की तलाश शुरू कर दी है। उसके फोन नंबर को भी ट्रैस किया जा रहा है, लेकिन अभी तक उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button