छत्तीसगढ़

भिलाई में आरोपी विक्की शर्मा ने किया सरेंडर : महादेव सट्टे का पैसा वसूलने के लिए अपहरण कर की थी युवक की थी पिटाई FIR के बाद से फरार था आरोपी विक्की शर्मा

By Dinesh chourasiya

जामुल पुलिस की गिरफ्त में विक्की शर्मा। - Dainik Bhaskar

भिलाई के जामुल हाउसिंग बोर्ड एरिया में अपहरण कर युवक की पिटाई मामले में आरोपी विक्की शर्मा ने बुधवार को जामुल थाने में सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जामुल थाना प्रभारी केशव कोसल ने बताया कि, 5 महीने पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें केवल देवांगन को कमरे में बंदकर कुछ लोग बेरहमी से पीट रहे थे। इस वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लिया, तो केवल देवांगन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

महादेव सट्टा ऐप की वसूली के लिए पीटा

केवल देवांगन ने जामुल पुलिस को बताया कि, वो हाउसिंग बोर्ड EWS में रहता है। वो लोग विक्की शर्मा के लिए महादेव ऐप की आईडी चलाते थे। उसकी रकम की वसूली के लिए विक्की शर्मा, उसके बेटे जय शर्मा ने उनको किडनैप किया और फिर बुरी तरह पीटा। जामुल पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद सभी आरोपी फरार थे।

इस तरह लड़कों को घर में बंधक बनाकर पीटा गया।

इसके बाद जामुल थाना प्रभारी ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हो गए थे। लेकिन अब एक-एक कर आरोपी सरेंडर कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग जमानत पर बाहर हैं।

खुद सरेंडर करने थाने पहुंचा आरोपी

जामुल थाना प्रभारी केशव कोसल ने बताया कि, बुधवार दोपहर विक्की शर्मा थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तुरंत न्यायालय में पेश किया। वहां उसकी जमानत अर्जी को खारिज करते हुए न्यायालय ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button