छत्तीसगढ़

भिलाई में BSP ठेका मजदूर यूनियन ने खोला मोर्चा:26 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन की मांग, AWA राशि समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन

By Dinesh chourasiya

धरना प्रदर्शन करते मजदूर यूनियन के लोग - Dainik Bhaskar
भिलाई  में BSP के ठेका मजदूर अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन की राह पर चल दिए हैं। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन भिलाई के बैनर तले सैकड़ों मजदूरों ने मुर्गा चौक पर बुधवार सुबह प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ठेका श्रमिकों को 26 हजार प्रतिमाह वेतन देने सहित कई मांगों को रखा।

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन भिलाई के अध्यक्ष संजय साहू भिलाई स्टील प्लांट में सीमित संसाधन में ठेका मजदूर कार्य कर रहे हैं, जिस तरह से वहां के परमानेंट कर्मचारी काम कर रहे हैं, उसी तरह से ठेका मजदूर भी अपना योगदान श्रमदार दे रहे हैं। इसके बाद भी BSP में सरकार द्वारा निर्धारित पूरा वेतन ठेका मजदूरों को नहीं दिया जा रहा है।

मुर्गा चौक पर सैकड़ों की संख्या में जमा होकर बीएसपी श्रमिक ने जताया विरोध

सभी गेट से आने जाने की छूट दी जाए

इसके साथ ही यदि ठेका मजदूर से अतिरिक्त कार्य लिया जाता है तो रात्रि भत्ता, साइकिल अलाउंस, आवास भत्ता और उनके बच्चों को BSP के स्कूलों में भर्ती करने की सुविधा दी जाए। इसके साथ ही ठेका कर्मचारियों को भी BSP के कर्मचारियों की तरह सभी गेट से आने जाने की छूट दी जाए। इसके लिए प्रबंधन से बात हुई है, उसने जल्द ही इस पर कोई निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

बीएसपी अधिकारियों के सामने अपनी मांगो को रखते यूनियन के नेता

ये प्रमुख मांगें रखी गईं

  1. ठेका श्रमिकों को न्यूनत 26 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाए।
  2. ठेका श्रमिकों को सरकार द्वारा निर्धारित पूर्ण वास्तविक वेतन दिया जाए।
  3. सेल द्वारा निर्धारित एडब्ल्यूए राशि 3700 रुपए प्रतिमाह श्रमिकों को दिया जाए।
  4. ठेका श्रमिकों को भी आवास भत्ता और साइकिल अलाउंस के साथ रात्रिकालीन भत्ता दिया जाए।
  5. ठेका श्रमिकों के बच्चों को भी बीएसपी स्कूल में प्रवेश व फीस में छूट की सुविधा मिले।
  6. ठेका श्रमिको भी बीएसपी कर्मचारी की तरह हर गेट से प्लांट के अंदर प्रवेश की सुविधा दी जाए।

Related Articles

Back to top button