छत्तीसगढ़
CG में लकड़ी तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, बड़ी कार्यवाही करते हुए लाखों की इमारती लकड़ी के साथ एक आरोपी लिया हिरासत मे
By Dinesh chourasiya
जानकारी के अनुसार, यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के इमलीपारा का है. पुलिस ने सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी की. इस दौरान घर से इमारती लकड़ी के सिलपट सहित दरवाजा बरामद हुए. वहीं पुलिस ने आरोपी फेमस खांडेकर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने करीब दो लाख रुपये की लकड़ी बरामद की है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. बताया जा रहा है कि तस्कर लंबे समय से जंगलों से लकड़ी काटकर बेच रहे थे. फिलहाल पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है.















