देश-विदेश

महिला यात्री ने शराबी यात्रियों की ट्विटर पर की शिकायत, रेलवे ने तुरंत की कार्रवाई

नई दिल्ली : ट्रेन नंबर 12186 (अप रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस) में रीवा से रानी कमलापति तक यात्रा कर रही महिला यात्री करिश्मा शर्मा, द्वारा सफर के दौरान दो सहयात्रियों के नशे की स्थिति में होने तथा गाली गलौच करने की शिकायत ट्विटर के माध्यम से की गई। इसके बाद रेलवे ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जहां महिला यात्री का कोच बदला वहीं आरोपियों को नामजद किया।

जानकारी के अनुसार, शिकायत पर रेलवे सुरक्षा बल, जबलपुर मंडल के मीडिया सेल द्वारा तत्काल सर्व संबंधित को सूचित किया गया। जब ट्रेन सागर स्टेशन पर पहुंची रेल सुरक्षा बल के उप-निरीक्षक सुन्दर सिंह व अन्य स्टाफ ने शिकायतकर्ता रानी कमलापति स्टेशन तक एस्कॉर्ट किया। इसी बीच महिला यात्री का कोच बदलकर उन्हें दूसरे कोच ए 1 में शिफ्ट किया गया।

बीना स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल के निरीक्षक द्वारा भी उपरोक्त कोच को अटेंड किया गया। पीड़ित महिला यात्री द्वारा रेल पुलिस की टीम को सहयात्रियों डब्बू कुशवाहा एवं सुनील सराफ के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई। इसके बाद धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया। उपरोक्त दोनों नामजद सहयात्री मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य हैं।

 

Related Articles

Back to top button