Uncategorized

CG में लुटेरी लड़कियों का कारनामा मकान मालकिन को बनाया बंधक, फिर लूटकर ले गए 7 लाख की ज्वेलरी, पुलिस ने भी बिना देर किए दबोचा लुटेरी आरोपियों को 

By Dinesh chourasiya

रायगढ़। जिले में लुटेरी लड़कियों ने एक मकान मालकिन को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट की है. इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने तीन लुटेरियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला चक्रधर थाना क्षेत्र का है. 

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सूर्यविहार में गेट के करीब एक मकान में तीन लड़कियों ने डकैती को अंजाम दिया है. मकान मालकिन शालिनी अग्रवाल ने बताया कि, उनके घर में काम करने वाली बाई और उसकी सहेलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

देखिए वीडियो –

शालिनी ने बताया कि, वह नहाने के लिए गई थी. जैसे ही वह बाथरूप से निकली तो काम वाली बाई और उसकी दो सहेलियाें ने उस पर हमला कर दिया. इससे वह बेहोश हो गई. फिर उन्हें बंधक बनाकर तीनों ने करीब 50 हजार रुपये कैश और करीब 6-7 लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए.

इस मामले में शिकायत के बाद चक्रधर नगर पुलिस और साइबर सेल की टीम तीनों लुटेरियों की तलाश में जुट गई. इस दौरान स्टेशन चौक स्थित शिवम होटल के पास से तीनों लड़कियों को हिरासत में लिया गया. अब चक्रधर नगर पुलिस और साइबर सेल की टीम तीनों से पूछताछ कर रही है. आरोपियों के पास से लूट की रकम और गहने भी जब्त कर लिया गया है.

देखिए वीडियो –

Related Articles

Back to top button