Uncategorized

CG NEWS : शहीदों को श्रद्धांजलि देने भारत भ्रमण पर निकला युवक: छत्तीसगढ़ के सुकमा से शिर्डी, महाकाल और अयोध्या होते हुए 5 धामों की करेगा साइकिल यात्रा

By Dinesh chourasiya

सुकमा जिले का युवक भारत भ्रमण पर निकला है। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दोरनापाल का रहने वाला युवक जय मंडल साइकिल से भारत भ्रमण पर निकला है। सबसे पहले शिरडी, अयोध्या, बाबा महाकाल और केदारनाथ होते हुए वैष्णो देवी जाएगा। देश के 5 धामों के दर्शन कर नक्सल घटना में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देगा।

बताया जा रहा है कि, जय मंडल पिछले कई दिनों से भारत भ्रमण करने की योजना बना रहा था। वहीं इसकी शुरुआत नए साल से करने की प्लानिंग थी। 10 जनवरी की सुबह इसने अपनी यात्रा शुरू की है। देश के सभी धामों तक पहुंचने के लिए इस यात्रा को पूरा करने में करीब 1 महीने से ज्यादा का वक्त लगेगा।

जय मंडल साइकिल से भारत भ्रमण पर निकला है।

साइकिल से भारत भ्रमण की यात्रा शुरू करते समय दोरनापाल में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। जिन्होंने यात्रा सफल हो इसके लिए शुभकामनाएं दी। युवक का कहना है कि बस्तर अशांत है, नक्सल घटनाओं में कई जवान शहीद हुए हैं। इन शहीदों को श्रद्धांजलि देने और बस्तर में शांति की कामना लेकर ही यात्रा पर निकला है।

शहीदों को श्रद्धांजलि देने भारत भ्रमण पर निकला युवक।

साइकिल पर तिरंगा बांधकर निकला

युवक साइकिल पर तिरंगा बांधकर निकला है। साथ ही भारत भ्रमण के दौरान किन-किन जगहों पर जाएगा, भारत के नक्शे के साथ उन जगहों का भी उल्लेख किया है। शहर के लोगों ने सोशल मीडिया पर युवक के भारत भ्रमण को लेकर जानकारी साझा की है। साथ ही जिन-जिन शहरों से साइकिल यात्रा गुजरेगी, वहां के लोगों से सहयोग करने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button