छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार घर पहुंचेंगे विष्णुदेव साय.. स्व. दिलीप सिंह जूदेव को देंगे श्रद्धांजलि, रोड शो भी होगा

By Dinesh chourasiya

 

जशपुर: बुधवार को प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय केलोधानी रायगढ़ के दौरे पर थे तो वही आज सीएम साय जशपुर का प्रवास करेंगे। सीएम बनने के बाद यह पहला मौका होगा जब वे अपने घर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय के आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। भाजपा संगठन के साथ प्रशासन ने उनकी आगवानी के लिए व्यापक तौर पर तैयारियां की हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

जानकारी के मुताबिक़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव रायगढ़ से वापिस राजधानी रायपुर लौटेंगे। यहाँ वे अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। दोपहर वे जशपुर के लिए रवाना होंगे। 2.10 बजे जशपुर के पुलिस लाईन हेलीपेड में उनका उड़नखटोला लैंड करेगा। बात करेंगे जशपुर में उनके कार्यक्रमों की तो सीएम साय जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह में शामिल होंगे। वे अपने गृह जिले को 11 हजार 99 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।

वे जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के 182 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय स्व. दिलीप सिंह जूदेव के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। वे बालाजी मंदिर, कल्याण आश्रम और सोगड़ा आश्रम भी जाएंगे जबकि अपने निर्वाचन क्षेत्र कुनकुरी में रोड शो और स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम अंत में अपने गृह ग्राम बगिया भी जाएंगे। यहाँ निज निवास में वे रात्रि विश्राम करेंगे

Related Articles

Back to top button