भिलाई सेक्टर 1 में साहू समाज के सम्मेलन में 150 से अधिक युवक – युवतियों ने दिया परिचय
By Dinesh chourasiya

जिला साहू संघ भिलाई नगर के तत्वावधान में रविवार को साहू सांस्कृतिक सदन सेक्टर-1 में साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने सामाजिक पत्रिका- परिणय बंधन का विमोचन किया। सम्मेलन में करीब 150 युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया।
पत्रिका में 380 युवक-युवतियों का परिचय प्रकाशित किया गया है। जिला साहू संघ, भिलाई अध्यक्ष हरिद्वारिका साहू ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर गृहमंत्री साहू ने कहा कि साहू समाज में युवतियां योग्यता के मामले में युवाओं से आगे बढ़ती दिख रही हैं, युवाओं को चाहिए कि वे भी अपनी प्रतिभा को बढ़ाएं। सरकारी नौकरियों के अलावा अन्य रोजगारमूलक कार्य की ओर भी ध्यान दें। अध्यक्षता करते हुए सांसद बिलासपुर व प्रदेश भाजपाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि साहू समाज की पहचान उनकी एकता, ईमानदारी और मेहनत से है। इसी के बल पर साहू समाज का बेटा आज देश का नेतृत्व कर रहा है और वो हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने भी सामाजिक एकता पर जोर दिया।














