छत्तीसगढ़

सुपेला संडे मार्केट में निगम का चला बुलडोजर कार्यवाही कर 8 हजार जुर्माना वसूला

By Dinesh chourasiya

संडे मार्केट सुपेला में सोमवार की सुबह एक बार फिर कब्जा शुरू हो गया। व्यापारियों ने बांस-बल्ली की मदद से सड़क पर कब्जा शुरू कर दिया। यहां तक दुकान तैयार भी कर ली। निगम को जब इसकी जानकारी मिली तो निगम अमला पहुंचा। फिर से कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई।

इस दौरान 10 दुकानों से कब्जा हटाया गया। 8 हजार रुपए का चालान भी वसूला। बता दें कि एक दिन पहले रविवार को निगम ने मुहिम चलाकर कब्जा हटाने की कार्रवाई की थी। व्यापारियों ने स्वस्फूर्त ही कब्जा भी हटा लिया था, लेकिन निगम अमले के जाते ही पुन: रविवार की शाम से कब्जा शुरू कर दिया था।

बता दें कि सुपेला चौक से गदा चौक तक संडे के दिन सड़क पर चलना मुश्किल होता है। ठेले-खोमचे से लेकर अन्य अवैध निर्माण से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है । लगातार मिल रही शिकायत के बाद निगम ने कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button