छत्तीसगढ़

भाजपा की घोषणा पत्र का हर वादा होगा पूरा..कांग्रेस की तरह नहीं होगा झूठ का पुलिंदा, विजय ​बघेल का बड़ा बयान

By Dinesh chourasiya

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद अब सभी राजनीतिक पार्टियों में खलबली मची हुई है। अब नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच पाटन से सीएम भूपेश के खिलाफ बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल का बड़ा सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी जो इस बार 75 पार की बात कह रहे हैं, वो भारतीय जनता पार्टी के सीट आंकड़ा बता रहे हैं।

 

 उन्होंने कहा कि पाटन का माहौल बता रहा है कि वो प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। भाजपा के घोषणा पत्र का हर पूरा वादा पूरा होगा। कांग्रेस की तरह झूठ पुलिंदा नहीं होगा।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान 7 नंवबर को 20 सीटों पर होगा, वहीं दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को 70 सीटों पर होगा। जिसके बाद 3 दिसंबर को पूरे 90 सीटों पर मतगणना होगा।

Related Articles

Back to top button