
छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस की राह नहीं है आसान, जितनी होगी ये सीटें… कांटे की है टक्कर
By Dinesh chourasiya








रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज फिर से माफ करने की घोषणा कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक मास्टर स्ट्रोक खेला है। ये दांव प्रदेश के दो तिहाई से ज्यादा विधानसभा सीटों पर सीधे सीधे परिणाम को पलट सकता है। ये वो सीट हैं, जिसे कांग्रेस के लिए जीतना बहुत जरुरी होगा, अगर उसे सत्ता में वापस आना है तो और ये दांव भी ऐसा है कि भाजपा ना तो खुलकर विरोध कर पा रही है, और ना ही उससे चुप बैठा जा रहा है तो क्या है ये मास्टर स्ट्रोक और क्या है इसके पीछे की कहानी, आईए समझते हैं…
साल 2018 में किसान कर्जमाफी का दांव कामयाब रहा। सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों का 9270 करोड़ रुपये का अल्पकालीन कर्ज माफ कर वायदा पूरा किया। इसका लाभ 18 लाख 82 हजार किसानों को पहुंचा। उसी तर्ज पर मुख्यमंत्री एक बार फिर से कर्ज माफी का ऐलान कर चुके हैं।




इन किसानों को मिलेगा कर्ज माफी का लाभ
क्षेत्रवार गणित के हिसाब से देखें तो प्रदेश के करीब 24 लाख किसान हैं, अगर कर्जमाफी होती है तो इसका 82 फीसदी हिस्सा अकेले मैदानी संभंगों रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के किसानों को मिलेगा। यानि इसका सीधा असर रायपुर संभाग की 20, दुर्ग संभाग की 20 और बिलासपुर संभाग की 24 विधानसभा सीट यानी कुल 64 सीटों पर हो सकता है जो कि कुल 90 सीटों का दो-तिहाई से ज्यादा है। चुनावी गणित के हिसाब से देखें तो फिलहाल बस्तर की 12 और सरगुजा 14 सीटें कांग्रेस के पास हैं और अगर इन बड़े संभागों में कांग्रेस को अगर सीटों का नुक्सान हुओ तो उसकी भरपाई मैदानी इलाके में इस घोषणा से हो सकती है। कांग्रेस को पूरा भरोसा है कि उनके इस वायदे के बाद इस भाजपा वाले भी उन्हें वोट करेंगे, क्योंकि कर्ज माफी तो उनकी भी हो







