Uncategorized

छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी गर्मी, 5° तक चढ़ेगा पारा:प्रदेश के कई इलाकों में कल से हीट वेव का अलर्ट, राजनांदगांव में तापमान 42°C

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों में प्रदेशभर में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके चलते कई इलाकों में हीट वेव जैसे हालात बनने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं हुआ, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने के आसार हैं। फिलहाल प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है।

सबसे अधिक तापमान 42°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button