छत्तीसगढ़

CG  दर्दनाक हादसा : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियांत्रित होकर खड़ी ट्रक से टकराई, 22 लोगों की हालत नाजुक

By Dinesh chourasiya

 

 

 

 

बिलासपुर। जिले में सड़क दुर्घटना हुई है। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियांत्रित होकर खड़ी ट्रक से जा टकराई. पिकअप में बच्चे समेत 22 लोग सवार थे सभी को चोट आई है. हादसे में करीब दर्जन भर श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिसमें से कुछ घायलों को बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है.  ये घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

 

 

 

हादसे के बाद आसपास के लोगों और मौके पर पहुंचे बिलासपुर के सीएमएचओ राजेश शुक्ला ने घायलों को अस्पताल भेजा. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची रतनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पिकअप पर सवार घायल युवती ने बताया कि अमेरी गांव से 22 लोग पिकअप पर सवार होकर चैतुरगढ़ से माता के दर्शन कर वापस घर आ रहे थे. इस दौरान रतनपुर बाईपास के पास यह हादसा हुआ. पिकअप में 6 बच्चे भी सवार थे उनको ज्यादा चोट नहीं आई है। वही अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button