दुर्ग में अग्रवाल सेवा मंडल द्वारा डोंगरगढ़ जाने वाले पद यात्रियों के लिए सेवा पंडाल लगाकर भोजन एवं चिकित्सा की व्यवस्था की जा रही है
By Dinesh chourasiya

दुर्ग में नवरात्र पर मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों का रेला लगा हुआ है। उनके सेवा में रायपुर से लेकर राजनांदगांव तक विभिन्न संगठनों द्वारा सेवा पंडाल लगाए गए हैं। इन सेवा पंडालों में से दुर्ग शिवनाथ नदी ओव्हरब्रिज के पास अग्रवाल सेवा मंडल द्वारा संचालित सेवा पंडाल में पदयात्रियों को भोजन, नास्ता, विश्राम के अलावा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पदयात्रियों को नि:शुल्क जरूरी दवाइयों का भी वितरण किया जा रहा है।
इससे रास्ते में पदयात्रियों को बड़ी राहत मिल रही है। सेवा पंडाल में लायनेस क्लब ऑफ दुर्ग मिडटाऊन, खंडेलवाल महिला समाज, मारवाड़ी महिला मंडल, श्री साई मंदिर समिति कसारीडीह, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दुर्ग के अलावा अन्य धार्मिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अपनी सेवाएं दी है। सेवा पंडाल में बुधवार की सुबह डौंडी लोहारा स्थित पाटेश्वर धाम के संत बालकदास पहुंचे। अग्रवाल सेवा मंडल के प्रहलाद रूंगटा ने बताया कि यह सेवा पंडाल पिछले कई वर्षों से संचालित किया जा रहा है। जहां पदयात्रियों को सर्वसुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इस अवसर पर डॉ. मोहन अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, संदीप खेमुका, दीपक बंसल, गौरव रूंगटा सहित अन्य मौजूद थे।














