छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी 9 टीआई, एक एसआई और एक एएसआई बदले गए, ट्रेनी IPS उमेश गुप्ता पद्मनाभपुर TI बने 

By Dinesh chourasiya

दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने दुर्ग जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में प्रशासनिक सर्जरी कर दी है। जारी आदेश के मुताबिक 9 निरीक्षक (इंस्पेक्टर), 1 उप निरीक्षक (SI) और 1 सहायक उप निरीक्षक (ASI) का ट्रांसफर किया है।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने अपने आदेश में लाइन अटैच कई टीआई को फिर से मौका दिया है। इनमें प्रशिक्षु आईपीएस उमेश गुप्ता भी शामिल हैं। वो अब तक पद्भनाभपुर में थाना के प्रभारी पद पर पदस्त थे। उनका प्रशिक्षण अवधि खत्म होने के बाद उन्हें वहां का नया टीआई बनाया गया है।

एसपी दुर्ग द्वारा जारी तबादला आदेश।

इन लोगों के नाम ट्रांसफर लिस्ट में शामिल

  • निरीक्षक महेश ध्रुव लाइन से TI दुर्ग कोतवाली
  • निरीक्षक मनोज प्रजापति TI उतई से TI भिलाई नगर
  • निरीक्षक अनिल साहू लाइन से TI पद्भनाभपुर
  • निरीक्षक तपेश्वर सिंह लाइन से TI पुलगांव
  • निरीक्षक आनंद शुक्ला TI पुलगांव से TI अंडा
  • निरीक्षक अम्बिका प्रकाश ध्रुव TI अंडा से TI जामगांव आर
  • निरीक्षक प्रकाश कांत लाइन से TI रानितराई
  • निरीक्षक कपिल देव लाइन से TI उतई
  • निरीक्षक राजेश साहू भिलाई नगर से TI नंदिनी नगर
  • उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुमार कुर्रे लाइन से चौकी प्रभारी मचांदुर
  • सहायक उप निरीक्षक देवशरण सिंह थाना पद्भनाभपुर से चौकी अंजोरा

Related Articles

Back to top button