छत्तीसगढ़

CG में आनलाइन शापिंग से खरीदे गए 50 चाकू जब्त, पुलिस ने ई कामर्स कंपनी से मांगा पिछले एक साल का हिसाब

By Dinesh chourasiya

 

बिलासपुर। : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगाए गए 50 चाकू जब्त किये हैं। पकड़े गए सभी चाकू घेरलु उपयोग में आने वाले है। चाकुओं को ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट, मिंत्रा,अमेजन से मंगवाया गया है। पुलिस ने एक्शन लेते हुए पिछले एक साल में साइट के जरिए कितने चाकू मंगाए गए है इसकी पता साजी कर रही है।

एडिश्नल एसपी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि कप्तान के निर्देश पर असामाजिक गतिविधियों और तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सिविल लाइन सीएसपी आईएएस संदीप पटेल के दिशा निर्देश पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन, मिंत्रा, फ्लिपकार्ट आदि के माध्यम से मंगाए गए चाकू के बारे में जानकारी एकत्रित किया गया। पतासाजी के दौरान कुल 50 नग चाकू बरामद किया गया। बरामद सभी चाकू घरेलू उपयोग के लिए मंगाए गए थे। पुलिस ने ई कामर्स कंपनी को पत्र जारी कर पिछले एक साल के भीतर लोगों द्वारा खरीदे गए चाकू का हिसाब मांगा है। जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाए गी।

Related Articles

Back to top button