
भिलाई में, वाहन जांच के दौरान दुर्ग पुलिस ने पकड़ा शराब तस्कर को, 11 पेटी गोवा शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त
By Dinesh chourasiya







भिलाई विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु तैनात मोर्चा प्वाईंट में वाहन चेकिंग दौरान अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अवैध अंग्रेजी शराब गोवा विस्की 11 पेटी जप्त की गई है।
घटना में प्रयुक्त वाहन CG 04 KW 9973 जुमला किमती 4,66,000/- रू जप्त किया गया है। आरोपी – सुरेन्द्र कुमार यादव उम्र 32 वर्ष निवासी इंदिरा नगर सुपेला को गिरफ्तार किया गया है।




नगर पुलिस अधीक्षक भिलाईनगर विश्वदीप ने बताया कि कल छ.ग. विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग स्थानों मोर्चा प्लाईंट बनाकर जांच किए जा रही थी। इसी दौरान सूर्या मॉल चौक जुनवानी चौकी स्मृतिनगर क्षेत्रांतर्गत वाहन चेकिंग दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि टाटा सफारी काला रंग वाहन क्र. CG 04 KW 9973 में मध्यप्रदेश में निर्मित शराब को अवैध धन लाभ अर्जित करने की नियत से परिवहन करते हुए जुनवानी से सुपेला की ओर निकला है कि मुखबीर सूचना पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए संदेही वाहन को दौड़ा कर पकड़ा गया।

वाहन के तलाशी दौरान वाहन के पीछे सीट में 11 नग कार्टुन में अंग्रेजी शराब गोवा विस्की भरी हुई मिली। प्रत्येक कार्टुन में 50-50 पौवा भरा हुआ कुल 550 नग पौवा अंग्रेजी गोवा विस्की जिसमें प्रत्येक पौवा में FOR SALE IN MADHYA PRADESH ONLY होना लेख है, प्रत्येक पौवा में 180 एम. एल. शराब भरी हुई कुल 99.000 बल्क लीटर किमती 66,000 /- रूपये लगभग मिला, उक्त शराब एवं घटना में प्रयुक्त वाहन टाटा सफारी काला रंग वाहन क्र. CG 04KW 9973 किमती 4,00,000/- रूपये जुमला किमती 4,66,000 /- रूपये का जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही चौकी प्रभारी स्मृतिनगर उप निरीक्षक नवीन राजपूत, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र देशमुख, आरक्षक जयनारायण यादव, सविंदर सिंह, तुषार छैदया, जी. लक्ष्मीनारायण, आशीष यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही ।








