Uncategorized

भिलाई में घायल से 50 हजार की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा आरोपी से नगद 13,000 रूपये एवं मोबाईल बरामद

By Dinesh chourasiya

 

प्रार्थी सुशील कुमार गुप्ता पिता स्व पुरन प्रसाद गुप्ता उम्र 75 साल निवासी हनुमान मंदिर के पास मैत्री कुंज रिसाली ने नेवई थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.03.2025 को रात करीब 11.00 बजे इनका बेटा अमित कुमार आजाद मार्केट रिसाली में गिरने से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सेक्टर 09 हास्पीटल ले जाना एवं हास्पीटल में बिल भुगतान के नाम पर फोन पे का पिन एवं फोन मांगकर खाता से 50,000 रू बिना जानकारी के रकम का ट्रान्सफर कर लिया है। कि रिपोर्ट पर विषयांकित अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने घटनास्थल एवं सेक्टर 09 अस्पताल का सीसीटीव्ही फुटेज  के आधार पर  आरोपी का पहचान संदीप चांदेकर के रूप में हुआ आरोपी से पूछताछ करने पर मुर्त0 अमित कुमार के पैर में चोट लगने से चल नहीं पाने से प्रारंभिक उपचार हेतु सेक्टर 09 बीएसपी अस्पताल ले गया जहां बिल भुगतान करने के नाम पर अमित कुमार गुप्ता का मोबाईल एवं फोन पे का पिन मांगकर धोखाधडी करने की नियत से एवं पकडा जाने के डर से परिचितो का स्केनर मांगकर 38000 रू 12000 रू कुल 50000 रू फोन पे से ट्रान्सफर कर लिया और पीडित अमित कुमार को मोबाईल वापस कर दिया। उक्त ठगी की गई रकम का 44000 रू अपनी पत्नि के मोबाईल नंबर पर डलवा कर स्वयं उपयोग करना बताया, धोखाधडी से प्राप्त रकम में से 13000 रू बचा होना बताया है बाकी को खर्च हो जाना बताया है। आरोपी के कब्जे से 13000 रू, पीडित के उपचार पर्ची एवं आरोपी का मोबाईल को वजह सबूत मे जप्त किया गया है। आरोपी संदीप चांदेकर का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया ।

Related Articles

Back to top button