छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के मामले: आज इस जिले में मिला Covid Positive मरीज, एक क्लिक में जानें अपने जिले का हाल

By Dinesh chourasiya

भारत में ठंड की शुरुआत के साथ एक बार फिर कोरोना संक्रमित  मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. वहीं कोरोना के खतरनाक जेएन.1 वैरिएंट की केरल में दस्तक के बाद देशभर में स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर है. इसी बीच छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से छत्तीसगढ़ में मौजूदा कोरोना मरीजों के आकड़ा जारी किया है. जिसके मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के दुर्ग जिले में एक कोरोना पॉसिटिव मरीज की पुष्टि हुई है.

बता दें कि, इससे पहले राज्य में लंबे अंतराल के बाद 21 दिसंबर को रायपुर, बिलासपुर और कांकेर में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे, जिसके बाद 22 दिसंबर को रायपुर और दुर्ग में एक-एक मरीज, 23 दिसंबर को रायपुर से 2 और दुर्ग से एक और आज दुर्ग में एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है. इसके अलावा किसी भी जिले में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया.

छत्तीसगढ़ में कोरोना के जिलेवार आकड़ें –

इन बातों का रखें ध्यान

सर्दी खासी और लगातार बुखार रहने पर तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर या फिर स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपनी जांच कराएं. अगर आपको वायरल इनफेक्शन भी होता है तो खुद को छोटे बच्चों से दूर रखें. गर्म पानी का लगातार सेवन करते रहें. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन सी वाले फलों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें. अगर आपकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और डॉक्टर ने आपको होम आईसोलेशन में रहने कहा है. ऐसे में आप घर में होम आईसोलेट रहें साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें. हाथों को भी लगातार साफ करते रहें. साफ सफाई से कोरोना दूसरे तक नहीं फैल पाएगा.

Related Articles

Back to top button