CRIME

भगवान से मांगी मनचाही दुल्हन, सावन बीतने के बाद भी नहीं मिली, रूठे भक्त मंदिर से गायब कर दिया शिवलिंग। पुलिस ने आरोपियों किया गिरफ्तार 

By Dinesh chourasiya

 

: सावन के महीने में लाखों श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा करते हैं. लोग व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं, कांवड़ लेकर जाते हैं. कई बार लोग अपने मन में कुछ कामना भी रखते हैं. ऐसे ही एक युवक ने सावन में मन्नत मांगी थी कि उसे मनचाही दुल्हन मिल जाए. सावन बीत गया और दुल्हन नहीं मिली तो युवक शंकर भगवान पर ही नाराज हो गया. गुस्साए युवक ने मंदिर से शिवलिंग ही गायब कर दिया. घटना उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की है. मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो शिवलिंग की खोजबीन की गई और अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए जाने के बाद उसने ऐसा करने की सारी वजह बयां कर दी है।

 

चित्रकूट रोड पर स्थित कुम्हियांवा कस्बे के इस युवक ने एक महीने तक भगवान शिव की जमकर पूजा की. छोटू नाम के इस युवक की लालसा थी कि उसे मनचाही दुल्हन मिल जाए. सावन बीत गया और दुल्हन नहीं मिली तो वह आहत हो गया. जिस मंदिर में वह पूजा कर रहा था, उसी के शिवलिंग को उसने गर्भगृह से चुरा लिया और पास में ही झाड़ियों में फेंक आया।

 

 

 

 

मिल गया शिवलिंग

 

 

 

शिवलिंग चोरी हो जाने की जानकारी मंदिर प्रबंधन को हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना हुई. काफी जांच पड़ताल के बावजूद कामयाबी नहीं मिली. इसी बीच लोगों को छोटू पर शक हुआ. पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ की तो पता चला कि उसने ही ये हरकत की. उसी की निशानदेही पर शिवलिंग को पास की झाड़ियों से बरामद कर लिया गया. अब छोटू के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

 

 

स्थानीय लोगों ने बताया है कि सावन भर छोटू नाम का यह युवक मंदिर आता था और पूजा-अर्चना करता था. उसने भी माना है कि मन्नत पूरी न होने की वजह से उसे गुस्सा आ गया था और उसने गुस्से में ही यह हरकत की।

 

 

 

Related Articles

Back to top button