Uncategorized

दुर्ग में बच्ची से रेप और मर्डर केस में अधिवक्ता संघ ने फैसला किया है कि कोई वकील आरोपी का केस नहीं लड़ेगा। वहीं, कांग्रेस ने भी जांच टीम गठित की है साथ ही सभी जिलों में कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं।

By Dinesh chourasiya

दरअसल, कन्या भोज के लिए घर आई 6 साल की भतीजी को उसके चाचा ने ही रेप कर मार डाला। घर के ग्राउंड फ्लोर पर मासूम की दादी कन्या पूजन कर रही थी। वहीं पहली मंजिल पर आरोपी वारदात को अंजाम दे रहा था। मौत के बाद बच्ची की लाश को कार की डिक्की में छिपाया गया।

ASP सुखनंदन राठौर का कहना है कि, 5 लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समेत कई जांच में ये पाया गया कि, बच्ची के सगे चाचा ने ही वारदात को अंजाम दिया है। प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागने, इलेक्ट्रिक शॉक देने जैसी गंभीर बात भी सामने आई।

तस्वीर आरोपी चाचा की है, पुलिस के मुताबिक 24 साल के चाचा ने इस वारदात को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button