छत्तीसगढ़

खुले आम तलवार लेकर लोगों को डराने धमकाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

By Dinesh chourasiya

 

बिलासपुर।: जिले में तलवार लहराकर मोहल्ले वासियों को डराने धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। यह पूरा मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यादव नगर का है।

जिले में 26 अगस्त की रात सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिफरा स्थित यादव नगर में सार्वजनिक स्थल पर तलवार लहराकर का मामला सामने आया है यहां एक युवक सार्वजनिक स्थल पर तलवार लहराकर मोहल्ले वासियों को डराने धमकाने का काम कर रहा था। युवक का नाम उमाशंकर साहू ग्राम मोहभट्टा सरगांव निवासी है। जिसे सिरगिट्टी पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी से पुलिस द्वारा धारदार तलवार को जब्त करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button