भिलाई पावर हाउस में – अवैध गांजा बेचते महिला गिरफ्तार 1.138 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग ₹55,800 जप्त* ▪️ *अवैध मादक पदार्थ बिक्री में संलिप्त महिला आरोपी गिरफ्तार* ▪️ *NDPS Act के तहत आरोपी को जेल भेजा गया
By Dinesh chourasiya

दिनांक 12.04.2026 को टोल फ्री नंबर 1933 पर प्राप्त सूचना के आधार पर थाना छावनी पुलिस द्वारा जी.ई. रोड स्थित हीरो शोरूम के पीछे पावर हाउस, भिलाई क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा बिक्री किए जाने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रेड की गई।







रेड कार्यवाही के दौरान एक महिला को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम एन इमला, उम्र 37 वर्ष, निवासी प्रगति नगर कैम्प-01, भिलाई बताया। आरोपी के कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टिक थैले में रखा कुल 1.138 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹55,800 है।
मामले में थाना छावनी में अपराध क्रमांक 218/2026 धारा 20(B) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।




आरोपी का नाम :
1. एन इमला, उम्र 37 वर्ष, निवासी प्रगति नगर कैम्प-01, भिलाई
जप्त
1. 1.138 किलोग्राम गांजा (कीमती लगभग ₹55,800)




