
विधायक देवेंद्र यादव ने शुरू की 251 किलोमीटर की प्रगति यात्रा वार्डों में लोगों से संपर्क कर किया कई कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
By Dinesh chourasiya
दुर्ग जिले में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने तिरंगा यात्रा के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में 251 किलोमीटर की प्रगति यात्रा शुरू की है। शनिवार दोपहर 12 बजे यह यात्रा सेक्टर 9 मार्केट से शुरू की गई। इस दौरान उन्होंने लोगों से संपर्क कर अलग-अलग स्ट्रीट में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया।
विधायक देवेंद्र यादव ने संकल्प यात्रा के दौरान वार्ड वासियों के साथ बैठकर चाय पर चर्चा की। आने वाले चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान वो लोगों से ऑॅनलाइन माध्यम से जुड़े रहे। लोगों की हर प्रकार से मदद की। कोरोना काल के बाद वार्ड के हर गली मोहल्ले में चौपाल लगाकर भेंट मुलाकात किया। वो खुद हर घर तक पहुंचे और लोगों से मिले। इसके बाद उन्होंने 19 अगस्त से अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रगति यात्रा शुरू का फैसला लिया। यात्रा के दौरान उनके साथ भिलाई नगर पालिका के मेयर नीरज पाल भी मौजूद रहे। यह यात्रा पूरे टाउनशिप के वार्डों से होते हुए खुर्सीपार छावनी के अंतिम वार्ड में समाप्त होगी







पूरी कर चुके हैं 76 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा
प्रगति यात्रा से पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधायक 76 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा भी निकाल चुके हैं। इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग उनके साथ जुड़े और उनके साथ पैदल यात्रा किए। इस यात्रा के दौरान भी विधायक ने लोगों से संवाद करके उनकी राय को जाना।

पहले दिन दी 1.3 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
शनिवार को शुरू की गई प्रगति यात्रा के पहले दिन सेक्टर 9 वार्ड 69 में नाली निर्माण कार्य, उद्यान निर्माण एवं संधारण, बैडमिंटन कोर्ट वॉलीबाल कोर्ट निर्माण से संबंधित 45.40 लाख के कार्यों का लोकार्पण और प्रकाश व्यवस्था, उद्यान निर्माण, पेवर ब्लॉक, डोम शेड निर्माण, वाटर एटीएम लगाए जाने के लिए 58 लाख के कार्यों का भूमिपूजन विधायक और महापौर के द्वारा किया गया।







