छत्तीसगढ़

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, कुछ ही देर में होंगे बीजेपी में शामिल 

By Dinesh chourasiya

रायपुर।  इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने को है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है। जहां एक ओर भाजपा अपनी पार्टी मजबूत करने की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए ये चुनाव बड़ा चुनौतीपूर्ण है। इसी बीच आज लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में भाजपा में प्रवेश करेंगे। इस दौरान बीजेपी सह प्रभारी मनसुख मांडवीय, नितिन नबीन मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की मौजूदगी में लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज भाजपा में सदस्यता लेंगे।

Related Articles

Back to top button