छत्तीसगढ़

CG NEWS : नदी में सेल्फी लेने के चक्कर में डुबा छात्र, घूमने गया था दोस्तों के साथ, तलाश जारी

By Dinesh chourasiya

जशपुर। CG NEWS : जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के किलकिला मंदिर दर्शन गया अपने साथियों के साथ युवक किलकिला डेम में सेल्फी के दौरान फिसलकर डेम में गिर गया। साथियों ने उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। ग्रामीणों को सूचना मिलने पर उन्होंने भी युवक को खोजने का प्रयास किया। बहरहाल युवक अब तक लापता है।

रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण वे किलकिला घूमने गए थे। वहां पर मंदिर दर्शन कर सभी दोस्त डैम में नहाने चले गए। वहां की सुंदर दृश्य देख ऋषभ अपने मोबाइल से सेल्फी लेने लगा, तभी उसका पैर फिसल गया और पानी में गिर गया। युवक के पानी में गिरने के साथ ही अन्य साथी उसे बचाने के लिए दौड़े, तब तक ऋषभ पानी की गहराई में डूब चुका था। साथियों ने युवक को बचाने का अथक प्रयास किया।  लेकिन वह नहीं मिला। तब उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी युवक को खोजने का प्रयास किया। बहुत देर तक खोजने के बाद भी युवक नहीं मिला, तब इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी गई।

Related Articles

Back to top button