
छत्तीसगढ़
CG : सीएम बघेल को काला झंडा दिखाने जा रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
By Dinesh chourasiya
कोरबा। CG : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरबा पहुंचने वाले हैं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष और लगभग 2 दर्जन कार्यकर्ता सुभाष चौक पर उन्हें काला झंडा दिखाने पहुंचे. पहले से सतर्क पुलिस के जवानों ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया.








दोनों तरफ से मामूली जुमा झटकी हुई और अंततः पुलिस ने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित दो दर्जन कार्यकर्ताओं को पकड़कर पुलिस वाहन में बिठाया और उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया।











