छत्तीसगढ़शिक्षा-नौकरी

18 सितंबर को होगी छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा

रायपुर: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर को पत्र जारी किया है। जारी पत्र के मुताबिक इस साल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 आयोजित की जाएगी।

बता दें कि इससे पहले 2020 में भी शिक्षक पात्रता परीक्षा आमंत्रित किया गया था। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते उक्त परीक्षा को 09 फरवरी 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं इस साल भी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022/CG TET 2022 आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में एससीईआरटी के द्वारा पत्र भी जारी हो गए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा अनुसार राज्य के मूल निवासियों से आवेदन के लिए फीस नहीं लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button