छत्तीसगढ़

RAIPUR  : पत्नी की नाइटी को पति ने बनाया फांसी का फंदा और लगा लिया मौत को गले, जांच में जुटी पुलिस 

By Dinesh chourasiya

 

 

रायपुर।  : राजधानी से लगे अभनपुर से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ 29 वर्षिय व्यक्ति ने पत्नी की नाइटी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।जिसके बाद पति ने फांसी लगा ली। सुचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक भूपेंद्र ठाकुर पिता अरविंद सिंह ठाकुर उम्र 29 वर्ष पता एल आई जी कॉलोनी गातापार में रहता था, वारदात से पहले पति – पत्नी के बीच पारिवारिक वाद विवाद हुआ। विवाद के बाद पति ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पत्नी की नाइटी से सीलिंग पंखे मैं फांसी लगा लिया, घर वालों ने आसपास के रहवासियों की मदद से भूपेंद्र को फांसी के फंदे से नीचे उतारा, तब उसकी सांस चल रही थी। जिसे इलाज के लिए 112 वाहन में बैठाकर तत्काल सीएससी अभनपुर लाया गया। जहाँ रस्ते में ही भूपेंद्र ने दम तोड़ दिया, डॉक्टर विजेता चतुर्वेदानी ने चेक कर भूपेंद्र ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मामले की जानकारी अभनपुर थाना जाकर दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Related Articles

Back to top button