
CG। शिशुपाल पर्वत पर गए थे पिकनिक मनाने, सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से खाई में गिरा युवक, हुई दर्दनाक मौत
By Dinesh chourasiya
बता दें कि सरायपाली का शिशुपाल पर्वत ट्रैकिंग का नया प्वाइंट बना हुआ है। शनिवार और रविवार को यहां पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ होती है। बताया जाता है कि इसी पहाड़ के ऊपर किसी समय राजा शिशुपाल का महल हुआ करता था। जब राजा को अंग्रेजों ने घेर लिया तब राजा ने अपने घोड़े की आंख पर पट्टी बांधकर पहाड़ से छलांग लगा दिया था। इसी कारण इस पहाड़ को शिशुपाल पर्वत और यहां के झरने को घोड़ाधार जलप्रपात कहा जाता है।




बलौदा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 18 जुलाई को सांकरा थाना के कंचनपुर निवासी इंद्रसेन पटेल 22 (वर्षीय) अपने दो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने शिशुपाल पर्वत गया हुआ था। जो सेल्फी लेने के चक्कर में युवक ने अपनी जान गवां दी। शिशुपाल पर्वत पर पहाड़ के ऊपर झरने के किनारे सेल्फी लेने गया था। जहां उसका पैर फिसल गया और ऊंचाई से चट्टानों से टकराते हुए वह नीचे गिरा। इस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। उनके दोनों दोस्त घटना के बाद रातभर खोजबीन करते रहे। उन्हें लग रहा था कि कहीं पेड़ में फंसा होगा तो उसकी जान बच गई होगी, लेकिन उन्हें कहीं नजर नहीं आया। इसके बाद वे अमलीपदर के कोटवार की मदद ली और बलौदा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गई।
पुलिस ने जंगल रास्ते ढूंढते हुए आखिरकार शव को काफी मशक्कत के बाद निकालना गया। जिसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। लाश तो बरामद कर लिया गया, लेकिन उसे 2 किलोमीटर उठाकर पैदल जंगल से निकाला गया। शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस सराहनीय कार्य में आरक्षक सुभाष यादव और मुरली लाल यादव का विशेष योगदान रहा। इस संपूर्ण कार्य में थाना प्रभारी प्रवीण चौहान, प्रधान आरक्षक, दयासागर भोई, अग्नि प्रधान, सैनिक. चुरामणि साहू महत्वपूर्ण रही।















