छत्तीसगढ़

CG NEWS : बिजली विभाग की लापरवाही, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान और 2 भैंस की मौत

By Dinesh

कवर्धा। : जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक किसान और दो भैंस की मौत हो गई. यह घटना दशरंगपुर चौकी थाना पिपरिया क्षेत्र की है।

बताया जा रहा कि खेत में काम करने के दौरान टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान और 2 भैस की मौके पर ही मौतहो गई है। मृतक किसान का नाम ओमप्रकाश सिन्हा है। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुुंचकर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button