
भिलाई धनवंतरी मेडिकल स्टोर में लाखों की चोरी:छत तोड़कर अंदर घुसे चोर, सीसीटीवी में दिखे संदेही चोरों की तलाश में छावनी थाना पुलिस
By Dinesh chourasiya
तीन दर्शन मंदिर के पास 18 नंबर रोड भिलाई स्थित धनवंतरि मेडिकल स्टोर के संचालक यशराजपाल ने बताया कि सोमवार रात वो लोग मेडिकल स्टोर बंद करके घर चले गए थे। रात करीब दो बजे के करीब कुछ लड़के स्टोर के छत में चढ़े। इसके बाद उन्होंने वहां लगे टीन शेड को खोला और फिर वहां से अंदर घुसे। बैंक का सरवर डाउन होने से तीन चार दिन का कैश वो लोग जमा नहीं कर पाए थे। वो मैडिकल स्टोर में ही रखा था। चोरों ने उसे पार कर दिया। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर में रखी सारी सिरिंज और अन्य दवाएं भी चोरी करके ले गए हैं। संचालक के मुताबिक मेडिकल स्टोर से लगभग एक लाख से अधिक की चोरी हुई है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदेही
आरोपी इतने शातिर थे कि उन्होंने मेडिकल स्टोर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया था। इतना ही नहीं एक 360 डिग्री कैमरा अपने साथ भी ले गए। लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि मेडिकल स्टोर के बगल से स्थित एक मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। उस कैमरे में रात दो बजे के करीब 6 लड़कों की तस्वीर कैद हुई। वो लोग मेडिकल स्टोर के आसपास पहले टहल रहे थे, फिर पीछे की तरफ चोरी करने के लिए जाते हुए दिख रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।














